क्राइमझकनावदाटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्री श्रीयादें मां (शीतला माता) की नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा


रथ में सवार होकर मां ने किया नगर भ्रमण

ढोल व बैंड बाजों पर थिरके समाजजन

झकनावदा शीतला सप्तमी के एक दिन पूर्व प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी 20 मार्च को समस्त प्रजापति समाज के द्वारा अपनी आराध्य देवी, प्रकृति जीव दयालु मां श्री श्रीयादे मां (शीतला माता) के मंदिर को सु-सज्जित कर फूलों से आकर्षित कर सजावट की गई ,एवं श्री श्रीयादें मां (शीतला माता) को रथ में सवार कर बैंड बाजों, ढोल ढमाकों के साथ उत्साह उमंग,नृत्य करते हुवे नगर भ्रमण कराया। सभी समाजजन एक जैसी वेश भूषा में नजर आए।
नगर भ्रमण के दौरान सर्व प्रजापति समाज का पुष्प वर्षा कर,गले में दुपट्टा पहना कर,ठंडा खिला कर जोशी परिवार और भाजपा कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात शोभायात्रा के समापन पर श्री श्रीयादें मां (शीतला माता) की महाआरती उतार कर महाप्रसादी वितरण की गई। स्वागत समारोह में उपस्थित समाजसेवी हेमेंद्र कुमार जोशी, झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, गोपाल राठौड,शैतानमल कुमट,राजेंद्र मिस्त्री, नारायण राठौड़,आर्यन मिस्त्री,सुरेश राठौड़, फकीरचंद माली,ग्राम पंचायत झकनावदा के सचिव विनोद देवदा, गिरधारी भायल,गोपाल सोनी,अकित देवड़ा,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!