नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार के द्वारा भगवान, गणेश की 130 प्रतिमा का वितरण किया गया

यश राठौड़
टांडा(धार) मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मध्यप्रदेश शासन के नेताप्रतिपक्ष उमंग जी सिंघार के द्वारा टांडा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी टांडा
क्षेत्र में 130 भगवान गणेश की प्रतिमा का वितरण किया गया
क्षेत्रीय विधायक के टांडा पहुंचने पर डाक बंगला प्रागण से भव्य जुलूस निकाला गया जो मेन रोड होते हुए नर्सिंग मंदिर प्रांगण पहुंचा जहाँ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गणेश उत्सव समितियों को प्रतिमा वितरण किया
आपके साथ नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष पत्रकार स्वतंत्र जोशी के नगर प्रथम आगमन पर जगह-जगह मंच बनाकर कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया स्वागत की कड़ी में कोई जेसीबी से पुष्प वर्षा कर रहा है तो कोई 31 किलो माल से तो कोई पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया नेताओं के साथ साथ नगर के कई सामाजिक संगठन ग्रुप पत्रकार संघ के द्वारा भी अपना मंच बनाकर क्षेत्रीय विधायक एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया
आपको बता दे क्षेत्रीय विधायक के द्वारा विधायक बनने के बाद से ही क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में अलग-अलग गणेश उत्सव समितियां को गणेश प्रतिमा का वितरण किया जाता है विधायक जी का कहना है कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी एवं जनता अपने धर्म संस्कृति से अलग ना हो इसीलिए यह पुनीत कार्य किया जाता है




