https://madhyapradeshtimessamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमझकनावदाटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीणा ने किया सचिव विनोद देवदा को सम्मानित

*जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम पंचायत झकनावदा प्रथम स्थान पर ही पुरस्कृत*

संपादक:- तरुण राठौड़

झाबुआ – झाबुआ जिले की जनपद पंचायत पेटलावद की सर्वाधिक चर्चा में रहने वाली ग्राम पंचायत झकनावदा ने जिले में उत्कृष्ट कार्य कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर ग्राम पंचायत सचिव विनोद कुमार देवदा को मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा  के द्वारा जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव विनोद देवदा को 11000  रुपए का चेक एवं प्रशंसी पत्र भेंट किया गया।  इस पर ग्राम पंचायत झकनावदा समिति में हर्ष व्याप्त है।

*इसके कार्य के लिए मिला पुरस्कार*

सचिव विनोद कुमार देवदा ने बताया कि आज हमारी ग्राम पंचायत झकनावदा को इस हेतु सम्मानित किया गया है। की हमारी पंचायत के द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक पीएआई के जो 9 थीम है। जो सतत विकास लक्ष्यों एसडीजीएस के स्थानीयकरण पर आधारित है। इस थीम में मुख्य रूप से गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका वाला गांव, स्वस्थ् गांव,बाल सुलभ गांव,जल सक्षम गांव, स्वच्छ और हरा भरा गांव,गांव में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा,सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव,सुशासन वाला गांव,महिला मित्र गांव जैसे उत्कृष्ट कार्य शामिल है।

*मंडल को सभी पंचायतों को करना चाहिए उत्कृष्ट कार्य*

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज मेरे मंडल की ग्राम पंचायत झकनावदा को जो जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया है यह निश्चित ही मेरे मंडल एवं नगर के लिए गौरव का विषय है। में यही कहना चाहूंगा कि मेरे मंडल की समस्त पंचायत इस प्रकार उत्कृष्ट कार्य करे। एवं माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी  मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचावे एवं प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजना का लाभ सीधा मिले। वही मंडल अध्यक्ष ने सचिव विनोद देवदा को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी।

*ग्राम पंचायत झकनावदा ने जिले में बढ़ाया मान*

समाजसेवी श्रेणिक कोठारी ने कहां की आज जो ग्राम पंचायत झकनावदा ने उत्कृष्ट कार्य कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जो नगर का मान बढ़ाया है वह निश्चित ही सराहनीय एवं तारीफे काबिल है। मेरी और से ग्राम पंचायत झकनावदा के सरपंच रामीबाई मेड़ा,उपसरपंच मंजू राठौड़, सचिव विनोद कुमार देवदा, सहायक गिरधारी भायल एवं पूरी टीम को बधाई, शुभकामनाएं।

फोटो – सचिव विनोद देवदा को मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीणा  सम्मानित करते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!