क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधारबोलामध्य प्रदेशयुवालोकल न्यूज़सरदारपुर

ग्राम बोला में क्षत्रिय मारु कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेमल हुआ सम्पन्न

कुल 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे दूसरे क्षेत्र के जोड़े को भी गांव बोला में सम्मेलन में जगह देकर स्थानीय समाजजन ने दिया बड़प्पन का संदेश

ग्राम बोला के सामूहिक विवाह सम्मेमल में सामूहिक सेचावनी व दहेज का सामान पहुंचा वरवधु के द्वार

कुछ दिवस पूर्व खुटपला में भी भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित हुआ था मारु कुमावत विवाह सम्मेमल

सामूहिक विवाह सम्मेमल में धार जिले के साथ अन्य जिले का वर भी हुआ शामिल बना चर्चा का विषय
__________________________

 संवाददाता महेश कुमावत

ग्राम बोला में श्री क्षत्रिय मारु कुमावत समाज का भव्य एवं ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेमल सम्पन्न हुआ जिसमें क्षत्रिय मारु कुमावत समाज के कुल 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए इस भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम ने क्षेत्र एवं समाज का नाम भी गुंजायमान कर दिया साथ ही श्री क्षत्रिय मारु कुमावत समाज सामूहिक विवाह सम्मेमल में भोजन की भी व्यवस्था रखी गई थी पूरा कार्यक्रम जोर शोर के साथ सम्पन्न हुआ साथ ही कई दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर वर वधुओं को आशीर्वाद स्वरूप दान एवं घरेलू सामान, दहेज का सामान, पानी की केन, चिल्ड केन, एवं अन्य सामग्रियां भी वर वधुओं को भेट की गई जिसमें मुख्य रूप से राजाराम मारु ख़मालिया जो कि समिति के अध्यक्ष है साथ ही शिवनारायण मारु सेठ, जिनके द्वारा दहेज का सामान भेंट किया गया , एवं पूनमचंद पटेल बोला एवं शांतिलाल ऊटवाल मोयाखेड़ा, बगदीराम चांदोरा, शंकर चौधरी, प्रकाश दातलेचा, कैलाश गुगावन, नारायण पटेल, शंभू चौधरी, डाक्टर बबलू टांक बोला, पप्पू सागर बोला, जीवन मारु हनुमंतिया काग, एवं अन्य भी कई समाजजन ने बढ़ चढ़कर दान स्वरूप कई सामान भेंट किए साथ ही ग्राम बोला के इस मारु कुमावत विवाह सम्मेमल में कई दानदाताओं ने सामूहिक रूप से सेचावनी में राशि भेंट की जो सभी वर वधुओं को वितरित की गई पूरा कार्यक्रम पंडित घनश्याम दवे एवं उनके पुत्र पंडित विशाल दवे बोला वाले के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा सम्पन्न हुआ क्षत्रिय मारु कुमावत सामूहिक विवाह सम्मेमल जो कि धार जिले के सरदारपुर तहसील के गांव बोला में आयोजित हुआ इसमें अधिकांश सरदारपुर तहसील के जोड़े शामिल हुए एवं एक वर जो कि धार जिले की बाहरी सीमा अन्य जिले से गांव बोला पहुंचा एवं विवाह समारोह में शामिल हुआ स्थानीय समाजजन ने सभी वर वधुओं को एक समान सम्मान दिया एवं बड़प्पन का परिचय दिया साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेमल में बाहरी तत्वों की हलचल एवं आवागमन से सावधानियां भी बरती गई श्री क्षत्रिय मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी समाजजन को आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!