पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर) श्रीमति पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.11.2025 को चौकी प्रभारी रिंगनोद श्री गुलाब सिंह भयड़िया के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गुमानपुरा मे ऑपरेशन मुस्कान और महिला जागरुकता के सम्बन्ध मे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिंगनोद से पवन राठौर कि रिपोर्ट
रिंगनोद:- कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी रिंगनोद श्री गुलाब सिंह भयड़िया ने बताया “ऑपरेशन मुस्कान” एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य लापता बच्चों को खोजकर उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाना और उनका पुनर्वास करना है। यह एक समर्पित अभियान है, जिसमें पुलिस ऐसे बच्चों को शोषणकारी व खतरनाक परिस्थितियों से बचाती हैं और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, रिंगनोद चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयड़िया ने कहा कि नाबालिग बच्चे अक्सर अज्ञानता, अशिक्षा या अन्य परिस्थितियों के कारण भटक जाते हैं।

ऐसे बच्चों को सुरक्षित घर पहुँचाना समाज और पुलिस की साझा ज़िम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को निडर होकर शिक्षा प्राप्त करने और अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान, रिंगनोद चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयड़िया ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच, महिला हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर अपराध से सुरक्षा और सोशल मीडिया के खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को यह भी बताया गया कि इंटरनेट का दुरुपयोग विभिन्न समस्याओं और अपराधों को जन्म दे सकता है, इसलिए सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है।




