क्राइमटांडाटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधारमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नल जल योजना के कार्य में गंभीर लापरवाही की खबर हमारे अखबार के द्वारा प्रमुखता से उठाई गई थी

खबर का एक बार फिर हुआ असर

टांडा (धार)भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी नल जल योजना के तहत नगर में लापरवाही और मनमानी का कार्य पूर्ण कर कार्य की इतीश्री कर ली थी लापरवाही और मनमाने कार्य से नगर में जगह-जगह खराब वाल टूटी फूटी पाइप लाइनों से हजारों लीटर पानी प्रतिदिन व्यर्थ बहता रहता है एवं पाइप लाइन डालने पर मार्ग खुदाई का रिपेयर नहीं किया गया था जिससे आम जन को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था इस गंभीर समस्या को लेकर हमारे अखबार के द्वारा प्रमुखता से दिखाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी एवं ठेकेदार को लापरवाही की नींद से जगाया और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से दिखाया गया इस बात की गंभीरता को समझते हुए


एसडीओ कुक्षी एवं सब इंजीनियर सुमित जी निंगवाल के द्वारा ठेकेदार को कार्य में लापरवाही देखते हुए मौके पर आकर कार्य में सुधार कार्य प्रारंभ करवाया गया!
एक बार फिर आमजन की समस्या की आवाज बना हमारा अखबार आम जनता ने दिल से धन्यवाद दिया अब देखना होगा कि ठेकेदार के द्वारा जगह-जगह के वाल एवं पाइपलाइन जो लीकेज हुई है उसे पूरे नगर के ठीक करते हैं या कुछ स्थानों के रिपेयर कर खाना पूर्ति की जाएगी इस पर हमारे प्रतिनिधि की नजर बनी रहेगी!


———————————–
नगर में जहां जहां भी वाल एवं पाइपलाइन लीकेज है सभी जगह उसमें सुधार किया जाएगा एवं आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी
( सुमित जी निगवाल। )
सब इंजीनियर पीएचई विभाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!