नालछा में अवैध रूप से ले जा रहे शराब से भरे हुए स्कॉर्पियो वाहन को आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा
वाहन से 30 पेटी अवैध शराब की जप्त, दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
वाहन सहित कुल 16 लाख 32 हजार की मशरूका को कीया जप्त
आखिर कब होगा शराब काला बाजारी पर अंकुश का काम ? कौन कर रहा है बड़ी मात्रा में अगर शराब का काम ?

नालछा:- आबकारी टीम के द्वारा नालछा के मुख्य मार्ग पर कड़कड़ हनुमान मंदिर के पास शराब से भरे स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा है। वाहन से 30 पेटी शराब जिसकी कीमत करीब 1लाख 30हजार रु बताई गई है। आबकारी टीम ने इस मामले में वाहन सहित 16 लाख 32 हजार की मशरूका को जप्त कीया है। इसमें मामले में दो आरोपियों को भी आबकारी पुलिस ने पकड़ा है।


मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से शराब बिक्री व परिवहन को लेकर जानकारी मिल रही थी। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार शाम को करीब 8:30 बजे के दरमियान एक स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा जिसमें शराब भरी हुई थी इसमें करीब 30 पेटी अवैध रूप से शराब जप्त की गई है जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। इसी के साथ एक स्कॉर्पियो वाहन सहित कुल 16 लाख 32 हजार रु की मशरूका को जप्त कीया है। शराब परिवहन के मामले में दो आरोपी को भी पकड़ा है मामले की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका आबकारी विभाग के एडीईओ दिनेश ओढनिया की मुख्य भूमिका रही इस दौरान आबकारी विभाग के एस आई राजकुमार शुक्ला, आबकारी विभाग की टीम के राजेंद्र पवार, नीलम मकवाना, आशीष माली, पवन ठाकुर, अलप सीह चौहान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




