धारराजनीतिलोकल न्यूज़

जिलाध्यक्ष और महिला नेता मे हुए कहासूनी…

धार:- जिले की सत्ताधारी पार्टी के नेता सत्ता मे मदहोश होते जा रहे है, एक नेता जी महिला को खुलेआम मारपीट कर रहे है, तो दूसरी और सत्ता धारी प्रमुख नेता जी अपनी ही पार्टी की महिला नेता को अपमानित करने मे लगे हुए, सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो कुछ दिन पूर्व पार्टी कार्यालय मे महिला विंग से संबधित कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमे कुछ महिला नेता पूरी ताकत के साथ सम्मेलन को सफल बनाने मे लगी हुई थी, और कार्यक्रम की बागडोर अपने हाथो मे ले रखी थी, जो पार्टी के प्रमुख नेता जी नागवार गुजरी और नेता जी ने अपनी करीबी महिला नेत्री से संचालन करवाना चाहा, लेकिन महिला विंग की प्रमुख ने दूसरी सक्रिय नेता का नाम संचालन के रखा तो नेता जी भड़क गए और संचालन करने वाली महिला नेता को अपमानित भरे शब्द कहने लग गए, फिर क्या था, उक्त महिला नेत्री ने नेता जी की जमकर लू उतार दी, और आगामी समय मे तमीज से बात करने की सलाह भी दे डाली, उक्त नेत्री तो इतना गुस्सा हो गई थी, उन्होंने नेता जी को हाइकमान के सम्मुख जाकर शिकायत करने की बात की कह डाली, उक्त महिला नेत्री सक्रिय रूप से कई वर्षो से पार्टी का कार्य कर रहे, उनकी गिनती पार्टी की दबंग महिला नेत्री मे होती, हालांकि नेता जी का किसी महिला नेता को अपमानित करना बहुत ही गलत है, लेकिन इतना तय है यह बात दूर तलक जरूर जाएगी….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!