क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधारबदनावरमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
पीएम-मित्र पार्क शिलान्यास के पहले प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पोस्टर फटे…

धार:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदनावर दौरे के पूर्व ही बवाल मच गया यहां पर 80 के लगभग पोस्टर नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फाड़ दिए गए।

आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जंहा एक और शासन प्रशासन कोई चूक नहीं छोड़ना चाह रहा है। जोर-सौर से अपनी तैयारी में जुटे हुए प्रशासन की नाक के नीचे विरोधियों ने दिखाया अपना करतब।
आपको बता दे की बीती रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फ्लेक्स को फाड़ा गया। यह फ्लेक्स बदनावर तिलगारा फाटे से लेकर भेंसोला तक लगे हुए है। करीब 80 के लगभग फ्लेक्स अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए।




