क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधारनालछामध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

नालछा में निकला झांकियो का करवा देखने के लिए उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब..?

देर रात तक आसपास के 30 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों ने निहारा….

नालछा:- नालछा में तेरस के पावन पर्व पर निकल गई झांकियां वर्षों से परम्परागत रूप से निकाली जाती है नगर भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने हर्षो- उल्लास से झांकियों का भव्य कारवां निकाला गया। सबसे आगे राम दल अखाड़ा और कुशवाह चौपाटी की झांकी रही, जिसमें प्राकृतिक एवं जैविक खेती का संदेश प्रस्तुत किया गया। मारवाड़ के राजा सांवरिया सेठ पर आधारित झांकी मुख्य आकर्षण बनी और श्रद्धालुओं की भीड़ ने इसे देखा।

भजन गायकों और संगम बैंड की प्रस्तुति ने भक्तों का मन मोह लिया। विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने अपने करतब से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। बजरंग दल, श्याम दल, और झांकियों ने धार्मिक और सांस्कृतिक दृश्य प्रस्तुत किए।

बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु झांकियों का आनंद लेने पहुँचे। प्रशासन और बिजली विभाग की टीम ने व्यवस्था सुनिश्चित की। विभिन्न मंचों से झांकियों के निर्माताओं, कलाकारों और पहलवानों का स्वागत और सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!