होटल ढाबों पर अवैध तरीके से केमिकल और बायोडीजल का कारोबार कर जनता की जान से खिलवाड़ करने वालो की अब खेर नहीं…?

नवागत पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी की अपराधियों सहित अवैध कारोबारियों को दो टूक किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं…?
संपादक:- तरुण राठौड़
धार:- धार जिले के नवागत पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने आज पत्रकारों से मुलाकात की ओर अपराधियों अवैध कारोबारियों ओर गुंडे बदमाशों को सख्त संदेश दिया है।
ज्ञात हो कि धार जिले के फोरलेन हाइवे से लगे कुछ थाना क्षेत्रों में गुजरात से टेंकरो के जरिए पीथमपुर आने वाले केमिकल बायोडीजल एलपीजी गैस ऑयल ओर कई तरह के ज्वलनशील पदार्थों की जमकर तस्करी ओर कालाबजारी होती है।
धार जिले के अवैध कारोबारी फोरलेन पर स्थित होटल ढाबो पर टैंकरों ड्राइवरों की मिली भगत से जनता की जान की परवाह किये बिना नलियों के जरिये टेंकरो से खतरनाक केमिकल डीजल अनेथॉल बायोडीजल निकाल प्लास्टिक के ड्रमों में भर कर आसपास के मकानों दुकानों में स्टोर कर लेते हैं जिससे बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है।
इसके पूर्व तिरला में गैस टैंकर से सिलेंडरों में गैस भरने के दौरान हादसा हुआ था इस तरह गुणवाद उटावद व अन्य जगहों पर इन केमिकलो एनेथॉल बायोडीजल के स्टॉक से आगजनी की घटना हो चुकी है जिसमे कई लोग घायल हुए हैं।
मध्यप्रदेश न्यूज़ ट्रेक की टीम द्वारा इन सब बातों को संज्ञान में लाने पर पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने कहा कि पेट्रोलिंग टीम को निर्देश दिया जाएगा कि होटल ढाबो अनावश्यक गाड़िया नही खड़ी रहे। और इस काम मे जो भी लोग शामिल हैं उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
कुल मिलाकर होटल ढाबों पर शेड बनाकर टेंकरो से ऑयल गैस एनएथॉल बायोडीजल पेट्रोल निकालने वाले ओर उनका स्टॉक करने वाले इस अवैध काम मे शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही की तैयारी पुलिस कर रही है।
पुलिस कप्तान के सख्त रुख को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आमजन की जान को खतरे में डालने वाले इस अवैध और काले धंधों पर जल्द ही पूरी तरह रोक लग जाएगी।
वही एसपी मयंक अवस्थी ने जिले में क्राइम कंट्रोल लॉ एंड ऑर्डर शांति सौहार्द्र पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।
उन्होंने जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी कड़ी कार्यवाही करने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने सहित लिस्टेड ओर फरार अपराधियों की फाइल भी जल्द खोलने की बात कही है।




