https://madhyapradeshtimessamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटांडाटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधारमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

वीर दुर्गादास जी राठौड़ की 387 जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई

संवादाता यश राठौड़

टांडा(धार)- बुधवार को वीर दुर्गादासजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बैंड बाजे ढोल नगाड़ों बग्गी के साथ टांडा राठौड़ समाज ने 13 अगस्त को महानायक राष्ट्र वीर दुर्गादास जी राठौड़ की 387 वी जन्म जयंती हर्षोल्लास से चल समारोह निकाला।

इस दौरान चल समारोह में वीर दुर्गादासजी की तसवीर को बग्गी पर विराजमान किया गया। समारोह मे सभी समाजजन बच्चे एवं बड़े एक ही वेशभूषा और हाथ में तिरंगा व भगवा झण्डा लिए नजर आए। चल समारोह राठौड़ धर्मशाला से प्रारंभ हुआ जो नगर भ्रमण कर धर्मशाला पहुंच कर समापन हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वरिष्ठजन द्वारा वीर दुर्गादासजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। समाज के प्रमुखजन ने अपने अपने उद्बोधन दिए।
राठौड़ समाज अध्यक्ष हरदेव राठौड़ द्वारा संबोधित करते हुए समाज को एकजुट होकर रहने की अपील की और समाज को उचाइया तक पहुंचाने की बात की। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों के लिए सह भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राठौड़ समाज टांडा उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र राठौड़(पप्पू) ने किया आभार व्यक्त धर्मेन्द्र राठौड़(गोला) व नितिन राठौड़ ने माना |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!