क्राइमटांडाटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधारमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिलोकल न्यूज़

टांडा में पर्युषण पर्व प्रारंभ साध्वी जी तत्वलता श्री जी की निश्रा में चेत्त्य परिपाटी निकली।

यश राठौड़

टांडा: – पुण्य सम्राट के कृपा पात्र टांडा नगर में तत्व चिंतन चातुर्मास हर्ष उल्लास से चल रहा ह्रदय सम्राट धर्म दिवाकर वर्तमान आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीजी महाराज सा आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीजी महाराज सा की आज्ञानूवर्ती पूज्य साध्वी तत्वलता श्री जी पूज्य साध्वी कुसुमलता आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में बुधवार को आठ दिवसीय पर्युषन पर्व तप जप साधना के उत्साह मय वातावरण में प्रारंभ हुए प्रातः 5 बजे राईय प्रतिक्रमण से धार्मिक क्रिया प्रारंभ हुई इसके पश्चात नगर में प्रभात फेरी निकाली गई मंदिर में भगवान का शक्रस्तव अभिषेक किया गया देव दर्शन गुरुवंदन के बाद भक्तांबर स्त्रोत्र गुरु इक्कीसा का पाठ हुआ जिसमे प्रतिवर्षानूसार इस वर्ष भी भक्तांबर ड्रा रखा गया भक्तांबर ड्रा प्रभु की अंग रचना का लाभ सुरेश कुमार कोठारी परिवार ने लिया गुरुदेव की आरती पारस कुमार तलेरा परिवार ने लिया प्रवचन के बाद की प्रभावना उत्सवचंद जी आनंदीलाल डूंगरवाल परिवार ने लिया दोपहर में भगवान की रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई जुलूस के समापन पर मंदिर जी में भगवान की आरती श्री राजेंद्र कुमार जी चौहान परिवार ने लिया मंगलदीप संतोष कुमार भंडारी परिवार ने लिया शाम को देवसीय प्रतिक्रमण के पश्चात भगवान की आरती उतारी गई तरुण परिषद द्वारा भगवान की आकर्षक अंग रचना की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!