क्राइमगंधवानीटांडाटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मधारनालछामध्य प्रदेशयुवाराजनीतिलोकल न्यूज़

स्वतंत्र जोशी बने धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी….

कुशल संगठनकर्ता और भरोसमंद नेता के रूप में मिली बड़ी जिम्मेदारी….

संपादक:- तरुण राठौड़

नालछा:- धार जिले की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कांग्रेस नेता स्वतंत्र जोशी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जोशी को यह जिम्मेदारी उनकी संगठन क्षमता, नेतृत्व योग्यता और प्रखर व्यक्तित्व को देखते हुए दी गई है।

छात्र राजनीति से लेकर जिला अध्यक्ष तक का सफर।

15 अगस्त 1973 को गंधवानी में जन्मे स्वतंत्र जोशी उच्च शिक्षित और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी हैं। छात्र जीवन से ही उन्होंने एनएसयूआई के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। इसके बाद यूथ कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल और जिला कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई। सरल और शांत स्वभाव के बावजूद वे राजनीतिक मंचों पर अपनी दृढ़ और दमदार अभिव्यक्ति के लिए पहचाने जाते हैं।

उमंग सिंघार के साथ मजबूत संबंध।

यूथ कांग्रेस के दौर में जब उमंग सिंघार धार जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष थे, उस समय जोशी महामंत्री के रूप में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहे। दोनों ने मिलकर कई धरने, आंदोलन और रैलियां कीं। 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव तथा 2014 के लोकसभा चुनाव तक वे सिंघार के अहम सहयोगी बने रहे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने कहा “स्वतंत्र जोशी लंबे समय से संगठन की रीढ़ बने हुए हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

संगठन का स्तंभ बने जोशी।

पिछले दो दशकों में जब-जब उमंग सिंघार के राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आए, स्वतंत्र जोशी हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। यही कारण है कि कांग्रेस और सिंघार दोनों के लिए वे एक अहम स्तंभ माने जाते हैं। उनकी संगठन क्षमता और राजनीतिक तालमेल बनाने की कुशलता ने उन्हें जिले में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद दिलवाया।

पत्रकारिता और समाजसेवा से भी जुड़ाव।

राजनीति के साथ-साथ स्वतंत्र जोशी पत्रकारिता जगत में भी सक्रिय और जाना-पहचाना नाम हैं। वे लगातार कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। गरीब और वंचित तबके की मदद करना तथा सबको साथ लेकर चलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

आगामी चुनाव में बड़ी भूमिका की तैयारी।

धार जिले के सभी कांग्रेस विधायक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से उनका नाम प्रस्तावित किया जाना उनके प्रति संगठन के गहरे विश्वास का प्रतीक है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी अगुवाई में जिला कांग्रेस और मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को एकजुट करने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

धार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी एवं हर्ष की लहर छा गई।

नालछा नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई एवं मिठाई एक दूसरे का मीठा मुंह कराया नालछा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद इंदुरकर वरिष्ठ नेता मनोज ग्वाल पीयूष ग्वाल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुखराम मकवाना मेहताब कटारे कपिल वर्मा कठोडीया आदि कार्यकर्ता बस स्टैंड पर उपस्थित होकर खुशी एवं हर्ष की लहर छा गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!