मनोज जी बणसिया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित महिला संगठन की कमान श्रीमती शीतल जी मिश्रा को

यश राठौड़
टांडा (धार) खांडल विप्र राष्ट्रीय महासभा पुष्कर राजस्थान के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश खंडेलवाल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन अधिकारी संजय जी भाटीवाड़ा सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र जी जोशी महिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमतीआरती जी गोवला के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश खांडल विप्र प्रदेशिक संगठन एवं प्रादेशिक महिला संगठन के चुनाव बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में संपन्न हुए जिसमें प्रदेश भर के शाखा सभा अध्यक्ष महिला अध्यक्षों ने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन में अपनी अहम भूमिका निभाई चुनाव प्रक्रिया के बाद मतगणना कर चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए श्री मनोज जी बणसिया को प्रदेशिक संगठन के अध्यक्ष एवं श्रीमती शीतल जी मिश्रा महिला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा करते करते हुए बधाइयां दी नव निर्वाचित अध्यक्षों को शाखा सभा अध्यक्षों ने वरिष्टों ने ईस्ट मित्रों ने परिवार शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दीं नव निर्वाचित अध्यक्षों ने निर्वाचन के बाद कहा है कि सभी समाज बंधुओ वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में समाज को एक नई ऊंचाई प्रदान करना हमारा उद्देश्य रहेगा इस कार्य में प्रदेश के समस्त शाखा सभा अध्यक्षों के साथ-साथ समाज के सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही समाज को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी



