लड़ाई झगड़ा बुरा वेसन का त्याग करें धर्म का नहीं हम हिंदू भाई भाई हैं सभी हिंदुओं को मिलकर एक हो कर रहना पड़ेगा पूज्य साध्वीजी भगवंत

यश राठौड़ ✍️
टांडा (धार )नगर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धर्म रक्षा समिति टांडा के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा कोटेश्वर मेघनाथ घाट से टांडा तक निकाली गई जिसमें टांडा क्षेत्र के एक हजार से भी अधिक कावड़ यात्री मेघनाथ घाट से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर टांडा ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा भोलेनाथ का जल से अभिषेक करने के पश्चात कावड़ यात्री नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए मंडी प्रांगण पर पहुंचने पर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई
कावड़ यात्रियों का नगर में सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर किसी गया किसी ने फल देकर कावड़ यात्रीयो का भव्य स्वागत किया कावड़ यात्री नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुआ मडी प्रांगण पहुंचने पर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई

धर्म सभा को नगर में चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य साध्वी श्री तत्वलता श्री जी आदि ठाणा चार के द्वारा धर्म सभा को संबोधित किया गया अपने सभी कावड़ यात्रियों को बताया कि कोई भी व्यक्ति 80 किलोमीटर पैदल यूं ही नहीं जाता कावड़ यात्रा में इसलिए जाता है कि भगवान की शक्ति हमें प्राप्त होती है इसलिए हमें भगवान मर्यादापुरुषोत्तम राम के गुणों को अपनाना चाहिए मेरा आप सभी से यही निवेदन है कि आप अपने बुरे वेसन को त्यागे और आपसी भाईचारा प्रेम से परिवार में गांव में लड़ाई झगड़े और बुरे वेसन से दूर होना पड़ेगा और हम सभी हिंदुओं को एक होकर ही रहना पड़ेगा हमें। धर्म की रक्षा गांव की रक्षा समाज की रक्षा और देश की रक्षा के लिए भी आगे आना होगा धर्म सभा के धर्म सभा के पश्चात हिंदू संगठन के द्वारा साध्वी भगवन्त को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया पश्चात समस्त कावड़ यात्रियों का मंडी प्रांगण पर सहभोजन के पश्चात सभी अपने घर के लिए प्रस्थान किया कई कावड़ यात्रियों ने मां नर्मदा के इस पवित्र जल की महिमा बताई




