क्राइमगंधवानीटांडाटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मधारमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

हाथी-घोड़े,ढोल-धमाकों के साथ 25 रथों पर सवार होकर निकले तपस्वी,जगह-जगह हुआ बहुमान,केंद्रीय राज्यमंत्री भी हुई शामिल

ऋषभ बाबजी का मार्गदर्शन दिया,वह आज हमारे बीच नही लेकिन उनका आशीर्वाद सदा साथ:सावित्री ठाकुर

यश राठौड़

टांडा(धार)- तत्पश्चात केंद्रिय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सभा मे हजारो की संख्या में उपस्थित लोगो को जय जिनेन्द्र कहते हुए अपनी वाणी की शुरुआत की उन्होंने साध्वी भगवंत को नमन करते हुए कहा की हम सौभाग्यशाली है कि धार जिले के अंदर आदिवासी अंचल टांडा में सिद्धितप की तपस्या का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सावित्री ठाकुर ने मोहनखेड़ा के संत ऋषभ चन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के बारे में कहा कि ऋषभ बाबजी की कृपा हमेशा मेरे पर बनी रही। उन्होंने हमेशा मार्गदर्शन दिया उन्होंने उस समय भविष्यवाणी की थी। 2019 में मेरा टिकट कटा। तब उन्होंने कहा कि तुम बहुत आगे जाओगी। आज गुरुदेव तो हमारे बीच नही है लेकिन में उनके चरणों में नमन करती हूं उनका आशीर्वाद सदा मेरे साथ है। इस भव्य आयोजन के लिए जैन श्रीसंघ टांडा की प्रशंसा भी की।


टांडा में तत्वचिंतन चातुर्मास के अंतर्गत की गई सामुहिक सिद्धितप की तपस्या के 3 दिवसीय अनुमोदना महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन के दिन शनिवार को टांडा में नजारा देखने योग्य रहा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस गुरुवार को पारणा पंचमी के पारणे एवं बियासने करवाए गए । द्वितीय दिवस शुक्रवार को तपस्वियों की बधावणा तथा शाम को सामुहिक चोवीसी का आयोजन किया गया। रात में आयोजित प्रभुभक्ति में मुंबई से आए सुप्रसिद्ध गीतकार धैर्य राठौड़ ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत गाकर गुरुभक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को कार्यक्रम के अंतिम दिवस दिव्य आयोजन की भव्य छटा देखने को मिली। लगभग 25 सुंदर बग्गियों में 33 तपस्वीयो का सामुहिक वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़े में सबसे आगे घोड़े चल रहे थे। पश्चात बेंड बाजे पर प्रभु भक्ति गीत बज रहे थे। पीछे हाथी पर आदिनाथ भगवान की तस्वीर लेकर गुरु भक्त बैठे थे। इसके पीछे रथ में भगवान की मनमोहक धातु की प्रतिमा लेकर भक्त बैठे थे,रथ को बेल खिंच रहे थे। साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4 चल रहे थे। आदिवासी नृत्य मंडली भी आकर्षण का केंद्र रही। वरघोड़े में 33 सिद्धितप के तपस्वी अलग-अलग बघ्घी में बैठ कर चल रहे थे। जिनका नगर में माहेश्वरी समाज,सेन समाज,सर्व ब्राम्हण समाज,राठौड़ समाज,अग्रवाल समाज,राजपूत समाज,सामाजिक सद्भाव समिति,ग्राम पंचायत टांडा, उपसरपंच, प्रजापति समाज,सिर्वी समाज,भाजपा मण्डल टांडा, मातृ शक्ति संगठन बजरंग कालोनी, सहित कई जगह मंच बना कर तपस्वियों का बहुमान किया गया। वरघोड़ा सुबह जैन मंदिर से प्रारंभ हुआ जो सदर बाजार मेन रोड होते हुए खेल मैदान पहुचा जहा भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया सभा मे सबसे मुख्य अतिथि के रूप में आई धार महू सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर,म.प्र जैन त्रिस्तुतिक संघ के अध्यक्ष सुरेश तातेड़,पूर्व केबिनेट मंत्री पारस जैन,अ. भा. राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़,मालवा प्रांत कुटुंब प्रबोधन संयोजक महेश अग्रवाल,धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेहड़ा,टांडा सरपंच वर्षा लक्की ठाकुर,धार ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, टांडा मडल अध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी सहित विभिन्न अतिथीयो का मंच पर आगमन हुआ। मंच पर उपस्थित म. सा. को वंदना की गई। ततपश्चात तपस्वी नाचते हुए म.सा. से वासक्षेप के लिए मंच पर आए। धर्मसभा मे अतिथीयो ने सर्वप्रथम गुरुदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात साध्वी श्री तत्त्वलता श्रीजी आदि ठाणा-4 के मंगलाचरण के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्वागत उद्बोधन टांडा जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष पारस जैन ने दिया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों को दुप्पटा व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। स्वागत भाषण के बाद पूर्व केबिनेट मंत्री पारस जैन ने उद्बोधन देते हुए सिद्धितप की महिमा बताई व कहा कि महाराज सा. के हाथ से जब वासक्षेप डाला जाता है तो कठिन सिद्धितप के 45 दिन कब निकल जाते है मालूम नही पड़ता। जो व्यक्ति एक दिन उपवास नही करता व परमात्मा के आशीर्वाद से सिद्धितप कर लेता है। कार्यक्रम के अंत में सर्व समाज का स्वामी वात्सल्य का आयोजीत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!