देश

उपसंचालक डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया ने नालछा विकासखंड का किया निरीक्षण, पशु चिकित्सालय में किया पौधारोपण, दिए टीकाकरण अभियान के निर्देश

नालछा जिला धार

संपादक:- तरुण राठौड़

नालछा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग धार के उपसंचालक डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया द्वारा दिनांक 09-07-2025 को विकासखंड नालछा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उपसंचालक महोदय द्वारा पशु चिकित्सालय में स्वयं 10 पौधे रोपित किए गए, जिससे पशु संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी प्रसारित किया गया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने निर्देशित किया कि:
* प्रत्येक गौशाला में 50 पौधारोपण
* प्रत्येक पशु चिकित्सालय में 10 पौधारोपण
* प्रत्येक पशु औषधालय में 5 पौधारोपण
का लक्ष्य सुनिश्चित किया जाए।

भ्रमण के दौरान विकासखंड नालछा के वेटरिनरी अधिकारि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के उपरांत उपसंचालक डॉ. सिसोदिया ने पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने, एवं शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि पशुपालन विभाग द्वारा “खुर पका-मुंह पका” टीकाकरण अभियान दिनांक 01 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विकासखंड के समस्त ग्रामों में गौवंश एवं अन्य पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!