देश

सिर्फ एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन… एअर इंडिया प्लेन हादसे की रिपोर्ट की 10 बड़ी बातें

Air India plane crash report: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की पहली रिपोर्ट सामने आई है, जिससे कई बातें पता चली हैं. पायलट की बातचीत का भी खुलासा हुआ है.

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. प्लेन टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गया. इसका एक अहम कारण दोनों इंजन का बंद होना था. हैरान करने वाली बात भी है कि प्लेन जरूरी ऊंचाई हासिल कर चुका था, लेकिन इसके बाद दोनों इंजन ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में चले गए.

AAIB की रिपोर्ट में पायलट की बातचीत का भी जिक्र है. एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के पायलट सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर ने इंजन बंद होने को लेकर सवाल जवाब किया था.

एयर इंडिया विमान हादसे की रिपोर्ट से क्या-क्या पता चला 

  1. क्या हुआ था?

    एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 विमान (VT-ANB), जो अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा था, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया. हादसा 12 जून 2025 को दोपहर 1:39 बजे (IST) हुआ.

  2. हादसे की जांच में कौन-कौन शामिल?

    भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू की. कई देशों के एक्सपर्ट भी मदद कर रहे हैं – जैसे अमेरिका (NTSB), ब्रिटेन (AAIB-UK), पुर्तगाल और कनाडा.

  3. कितने लोग मारे गए?

    कुल 260 लोग मारे गए – 229 यात्री, 12 क्रू और 19 जमीन पर मौजूद लोग. 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!