टांडाटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियामध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

नेमीनाथ भगवान का जन्म कल्याणक टांडा में हर्ष उल्लास से मनाया गया भगवान की प्रतिमा के हुए अभिषेक

टांडा:- नि प्र जैन धर्म के बाविस वे तीर्थंकर बाल ब्रम्हचारी भगवान नेमीनाथ जी का जन्म कल्याणक चातुर्मास हेतु विराजित पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीजी महाराज सा के पट्टधर धर्म दिवाकर ह्रदय सम्राट गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीजी महाराज सा जैनाचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीजी महाराज सा की आज्ञानुवर्ती तथा पूज्य साध्वी जी भगवंत सरलमाना स्नेहलता श्री जी शिष्या वरिष्ठ साध्वीजी प्रवचन कार तत्वलता श्री जी महाराज सा कुसुमलता श्री जी महाराज सा जिनांग यशा श्री जी महाराज सा करुणा लता श्री जी महाराज सा की निश्रा में उत्साह उल्लास पूर्वक मनाया गया।

परमात्मा के माता पिता राजा रानी बुलित कुमार तथा श्रीमती अपेक्षा डांगी बने तथा रानी की दासी प्रियमवदा पलक श्रीश्रीमाल बनी माता शिवा देवी के आए चवदह स्वप्न का उल्लेख किया गया तथा स्वप्न की प्रति कृति पाठ पर दर्शनाथ रखा गया नन्ही नन्ही बालिकाओं ने सपना जी को सर पर रख कर सभी की दर्शन करवाए साध्वी जी भगवंत तत्वलता श्री जी ने भगवान के जन्म का पाना का वाचन किया गया जैसे ही भगवान के जन्म का उल्लेख हुआ उपस्थित सभी झूम उठे भगवान का वासक्षेप विभन्न ओषधियो के जल से पंचामृत से शक्रस्तव , भक्तांबर स्त्रोत्र से भगवान के अभिषेक किए गए अभिषेक के लाभार्थी श्रीमती घिसीबाई हीराचंद जी चौहान श्रीमती सुगनबाई रतनलाल जी श्रीश्रीमाल पारस कुमार समीरमल जी तलेसरा प्रकाश चंद जी पन्नालाल जी लोढ़ा महावीर कुमार राजेंद्र जी नखेत्रा सुरेश कुमार शांतिलाल जी कोठारी आनंदीलाल रतनलाल जी डूंगरवाल चंदाबाई शांतिलाल जी गादिया परिवार ने लाभ लिया अक्षत वितरण श्रीमती उषादेवी मनोहर लाल जी बाफना ने लिया भगवान का पालना बांधने का लाभ राजेंद्र कुमार जी गेंदालाल जी श्रीश्रीमाल परिवार ने लिया अभिषेक के बाद अष्ठ द्रव्य से भगवान का पूजन किया गया तथा आरती उतारी गई । भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्रीमती सुंदरबाई उम्मेदमल जी बाफना परिवार द्वारा लड्डू की प्रभावना वितरित की गई सम्पूर्ण क्रिया नागदा से आए विधि कारक विपिन कुमार जी वागरेचा ने सम्पूर्ण करवाई । शाम को पालना जी ढोल बाजे के साथ लाभार्थी परिवार राजेंद्र कुमार गेंदालाल जी श्रीश्रीमाल परिवार के निवास पर ले गए तथा भक्ति भावना की गई । जैन श्री संघ के अध्यक्ष पारस जैन चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विनय बाफना पारस हरण रतन नखेत्रा ने सभी का आभार माना कार्यक्रम के पश्चात गुप्त लाभार्थी द्वारा श्रीसंघ का स्वामिवातसल्य रखा गया सारंगी से पधारे संजय भाई का विधि कारक विपिन कुमार जी वागरेचा का चातुर्मास समिति की ओर से सुशील कुमार अमृत लाल गोठी द्वारा बहुमान किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!